नसीरपुर क्षेत्र में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
नसीरपुर में औद्योगिक क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी फिरोजाबाद ने नसीरपुर क्षेत्र में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उद्योग उपायुक्त ने बताया कि यूपीईडा द्वारा अधिग्रहित 354 एकड़ भूमि में से केएन इंजीनियरिंग को 10 एकड़ तथा अतुल इंजीनियरिंग को 4 एकड़ का प्लॉट आवंटित किया जा चुका है
।
वर्तमान में 4,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से प्लॉट संख्या 6 और 7 के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को यूपीईडा की विशेष टीम क्षेत्र का भ्रमण करेगी और संभावित निवेशकों के साथ संवाद करेगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों को अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया जाए तथा औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से जनपद में निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
रिपोर्ट—जितेंद्र, रिपोर्टर
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें